आईएएस बनकर लौटी बस्ती की बेटी, जगह-जगह स्वागत

Apr 20, 2024 - 01:14
Apr 20, 2024 - 13:34
 0  18
आईएएस बनकर लौटी बस्ती की बेटी, जगह-जगह स्वागत

सूरज मिश्र INewsUP

बस्ती । विकासखंड के बिरतिया गांव की रहने वाली अलका तिवारी आईपीएस बनने के बाद पहली बार जब शुक्रवार को अपने गांव पहुंची तो रास्ते भर में जगह-जगह लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। कुदरहा ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे ने अपनी पूरी टीम के साथ अलका तिवारी का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया तो वहीं पूर्व विधायक रवि सोनकर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव "देवा", भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ल ने भी अलका की सफलता के लिए बधाई दी। रेलवे स्टेशन से निकलकर अलका अपने विद्यालय सावित्री विद्या विहार पहुंची जहां पर विद्यालय परिवार द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। बस्ती से निकलने के बाद अलका तिवारी का महादेव लालगंज देईसांड बानपुर बाजार में लोगों ने स्वागत किया । अलका तिवारी के गांव आने की खबर से बिरतिया गांव में खुशी का माहौल और लोगों में अलका तिवारी को देखने की उत्सुकता देखने को मिला।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow