
दुनिया में तरह-तरह के शख्स हैं, आइए आज आपको मिलाते हैं ऐसे शख्स से जो एक अनुमान के अनुसार दुनिया का सबसे घिनौना शख्स है। ईरान के रहने वाले अमु हाजी 80 साल के हैं और उनका दावा है कि वो सबसे ज्यादा दिन से नहीं नहाने वाले शख्स हैं-
1. हाजी ने 60 साल से पानी की एक बूंद भी नहीं डाली
अमु हाजी और उसके जानने वालों का दावा है कि हाजी ने पिछले 60 सालों से स्नान नहीं किया। साथ ही वो खुद पर पानी डालने से भी घबराता है। हाजी को डर है कि अगर वो नहाएगा तो बीमार पड़ जाएगा। कई बार उसके आस पास के लोगों ने उसे नहलाने की कोशिश की लेकिन हर बार वो बच निकला।
2. अच्छा खाने से भी परहेज, सड़ा मांस पसंद है
हाजी को खाने पीने की चीजों में सफाई से सख्त परहेज है। साफ सुथरा खाना उसे पसंद नहीं आता। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमु हाजी जानवरों का सड़ा गला मांस खाता है। साथ ही पानी पीने और रखने के लिए तेल रखने वाले केन का इस्तेमाल करता है।
3. लुत्फ उठाने के लिए सिगार पीता है हाजी
हाजी भी कभी-कभी आरामतलबी के मूड में होता है। इस समय हाजी सिगार पीता है। लेकिन ये आम सिगार नहीं होती। इस सिगार में तंबाकू की जगह जानवरों का मलमूत्र होता है।
4. कब्र में सोता है !
हाजी खुद की या दूसरों की बनाई कब्र में सोता है। चौंकिए नहीं.. अममून ये जमीन खोदकर बनाए गए गड्ढे हैं जो हाजी सोने या आराम करने के लिए इस्तेमाल करता है। इसके अलावा वो ईंटो से बनाए गए ढ़ांचे में भी सो जाता है।
5. हाजी को बाल कटाना बिल्कुल पसंद नहीं है
अमु हाजी को बाल कटाने से भी सख्त परहेज है। जब कभी उसे ऐसा लगता है कि उसके बाल बड़े हो गए हैं हाजी उन्हें जला देता है।
6. फटे पुराने चीथड़े पहनता है
हाजी अक्सर चीथड़े पहने हुए नजर आता है, लेकिन सर्दियों में हाजी हेल्मेट का भी इस्तेमाल करता है जिससे सिर और कान तक ठंड ना पहुंच सके
7. पहले ऐसा नहीं था हाजी
एक रिपोर्ट के मुताबिक हाजी शुरूआती दिनों में ऐसा नहीं था। लेकिन जिंदगी में आए कुछ भावुक पलों ने उसे ऐसा बना दिया।
8. ना नहाने में ये भाई साहब भी हैं सबसे आगे
सबसे ज्यादा दिनों तक नहीं नहाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कैलाश सिंह नाम के एक भारतीय शख्स के पास है जिन्होंने करीब 38 साल तक पानी का मुंह नहीं देखा। अमु हाजी के मुताबिक उसने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
9. अपनी शक्ल और पहनावे से अनजान नहीं है अमु हाजी
ऐसा नहीं है कि अमु ने कभी अपनी शक्ल नहीं देखी या वो नहीं जानता की वो क्या कर रहा है या क्या पहन रहा है, रिपोर्ट्स के मुताबिक कार के शीशों में वो अपनी शक्ल निहारता है लेकिन वो उसे बदलने की कोशिश नहीं करता। शायद ऐसा ही चेहरा अमु हाजी को पसंद है।