
भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी और निर्णायक मैच के लिए कमर कस चुकी है। सीरीज का अंतिम मैच विशाखापटनम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का चुनाव किया।
भारत की सलामी जोड़ी ने धीमी मगर सधी हुई शुरुआत की मगर रोहित ने अपने हाथ खोले। रोहित ने सीरीज में अपनी पहली फिफ्टी पूरी की। इससे पहले अजिंक्य रहाणे जिमी नीशम का शिकार बन गए। 20 रन के नीजी स्कोर पर लेथम ने उनका कैच पकड़ा। रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। फिलहाल रोहित के साथ विराट कोहली क्रीज पर हैं और भारत ने 18 ओवर में 95 रन बना लिए हैं।