कर्मचारियों ने की विदाई समारोह
ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या-INewsUP
फैजाबाद सिविल कोर्ट के अपर पारिवारिक न्यायालय में स्टेनो के पद पर कार्यरत उमाशंकर श्रीवास्तव मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। न्यायालय के कर्मचारियों द्वारा उनके विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। उमाशंकर श्रीवास्तव की पहली नियुक्ति सन 1981 में बनारस के सिविल न्यायालय में हुई थी और सन 1992 में फैजाबाद के सिविल न्यायालय में स्थानांतरित होकर आए और लगभग सभी कोर्टों में स्टेनो के पद पर कार्य किया। उनके मृदुल स्वभाव की सभी लोगों ने प्रशंसा किया। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय रामायण शर्मा , अपर पारिवारिक न्यायाधीश श्रीमती एकता सिंह व अपर सत्र न्यायाधीश बृजेश सिंह ने उमाशंकर श्रीवास्तव को उनके अच्छे कार्यकाल के लिए बधाई दी और सेवा निवृत्त के बाद के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया। श्री श्रीवास्तव ने न्यायिक विभाग में 41 वर्षों का योगदान दिया है। विदाई समारोह में सुभाष चंद्र पाठक, पन्नालाल, उमा सिंह , भास्कर गुप्ता, सत्य प्रकाश, राजबली, नाथूराम, ओम प्रकाश, राणा यादव, महेंद्र, श्याम सुंदर, दिलीप यादव सहित तमाम न्यायिक कर्मचारी मौजूद रहे और उन्हें पुष्प माला बुके व उपहार प्रदान किए।