आलोक बरनवाल- रुधौली बस्ती
नगर पंचायत रुधौली के शांति नगर वार्ड के समाजसेवी डॉ एन बी सिंह ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया डॉ एन बी सिंह ने बताया कि आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है। भारत में हर साल 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के रूप में सुशासन दिवस मनाया जाता है। अटल बिहारी वाजपेयी सिर्फ राजनेता नहीं थे बल्कि एक अच्छे कवि भी थे। अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में उन्होंने हिस्सा लिया और जेल भी गए। उनकी कॉलेज और स्कूली शिक्षा ग्वालियर से पूरी हुई। पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने पिता के साथ ही कानपुर के डीएवी कॉलेज से लॉ की पढ़ाई की थी। दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे और हॉस्टल में एक ही कमरे में रहा करते थे।
अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के इकलौते ऐसे नेता हैं, जिन्हें चार अलग-अलग राज्यों से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचने का गौरव हासिल है। लोकसभा में उन्होंने उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया था। अटल बिहारी वाजपेयी रिकॉर्ड 9 बार लोकसभा के लिए चुने गए, जबकि दो बार वह राज्यसभा के लिए चुने गए।
भारत रत्न अलावा अटल बिहारी वाजपेयी को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। 1992 में उन्हें पद्म विभूषण, 1994 में लोकमान्य तिलक पुरस्कार, 1994 में श्रेष्ठ सांसद पुरस्कार और 1994 में ही गोविंद वल्लभ पंत पुरस्कार से नवाजा गया। वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने थे. पहली बार 16-31 मई, 1996, इसके बाद 19 मार्च 1998 से 13 मई 2004 तक और इसके बाद 1999 से लेकर 2004 तक रहे।
समाजसेवी डॉक्टर एन बी सिंह ने विगत 45 वर्षों से गरीब व असहाय के साथ-साथ समाज के लोगों का इलाज किया और जरूरत पड़ने पर आर्थिक रूप से भी मदद किया। सिंह ने बताया कि गरीब असहाय व मजबूर लोगों के सुख दुःख में ताउम्र खड़े होकर सेवा करेंगे आज भी लोगो को दूध, फल, व अन्य खाद्य सामग्री भेंट कर सुशासन दिवस की शुभकामनाये दी।
इस मौके पर कमलेश पाण्डेय, दीपक चौधरी अरमान अहमद, विवेक पाण्डेय, अमन गौड़,राज पाण्डेय, राहुल वर्मा, विनोद यादव,दिनेश गुप्ता,आदि लोग मौजूद रहे।