चीन। तानाशाह सरकार ने एक महिला पत्रकार को जेल भेजा है। पत्रकार पर झगड़ा करने और समस्याओं को उकसाने का आरोप है वहां की कोर्ट ने महिला पत्रकार को दोषी पाते हुए 4 साल की सजा सुनाई है। इस महिला पत्रकार का नाम झांग झान है। कोरोना वायरस को लेकर महिला पत्रकार ने कई खुलासे किए थे।
झांग उन पत्रकारों में शामिल हैं। जो वुहान में कोरोना वायरस का खुलासा करने पर मुसीबत में आ गए। बता दें कि चीन में कोई भी स्वतंत्र मीडिया नहीं है। चीनी अधिकारी उन कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करता है। जो कोरोना वायरस को लेकर चीन सरकार की नीतियों के खिलाफ सवाल उठाते हैं। झांग सोमवार को अपने वकील के साथ शंघाई की अदालत में पहुंची। बताया जा रहा है कि झांग फरवरी महीने में कोरोना की स्वतंत्र रिपोर्ट करने के लिए वुहान पहुंची थीं।