केंद्र की एनडीए सरकार में कैबिनेट मंत्री रामविलास पासवान का इलाज के दौरान नई दिल्ली के एक अस्पताल में गुरुवार की देर शाम निधन हो गया। उक्त जानकारी उनके पुत्र एवं लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर दिया है। केंद्रीय मंत्री के निधन पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए तमाम नेताओं सहित विभिन्न राष्ट्रीय दलों ने शोक व्यक्त किया है।