बस्ती। जनपद के दुबौलिया थाना अंतर्गत भनखरपुर ग्राम में बुधवार की भोर में करीब 3 बजे एक महिला की तबियत अचानक बिगड़ गई, परिजन उसे एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय ले गए। जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी आशुतोष की पत्नी की तबियत खराब होने से उसे अस्पताल ले जाया गया। मृतका का विवाह करीब 15 वर्ष पूर्व नगर थाना क्षेत्र के कुरवा गांव में हुआ था। उसके चार पुत्रियां हैं कोमल 13, परी 9, माही 7, कौशिकी 3 जिनका रो- रोकर बुरा हाल है।