खजनी गोरखपुर– शक्ति ओम सिंह
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने जन्मदिन की बधाई देते हुए बतौर मुख्यमंत्री उनके काम की प्रशंसा की है। वहीं गोरखपुर में अलग-अलग जगहों पर उनके 48वें जन्मदिवस को उनके समर्थकों ने धूमधाम से मनाया। इसी क्रम में विश्व हिन्दू महासंघ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने भी उनका जन्मदिन मनाया। उन्होंने उरुवा क्षेत्र के अपने गांव दुघरा में सुंदरकांड पाठ किया और योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु होने की मंगल कामना की। इसके उपरांत उन्होंने गरीबो में खाद्यान वितरण करते हुए विकास पुरुष आदित्य नाथ के विकास मुखी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी। श्री सिंह ने बताया विश्व हिंदू महासंघ के राष्टीय अध्यक्ष आदित्य नाथ जी का जन्मदिन दिल्ली कार्यालय पर भी बड़े धूमधाम से मनाया गया है। इस अवसर पर कैलाश सिंह, सम्पूर्णानन्द सिंह, कैलाश सिंह, कृष्णा सिंह, लाल साहब सिंह, सी एस गुप्ता, प्रमोद कुमार सिंह आदि लोगों ने भी योगी जी के लिए प्रार्थना की।