बस्ती। कांग्रेस सपा महागठबंधन प्रत्याशी की जीत के लिये कांग्रेसजनों द्वारा बस्ती सदर के लिये जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय की अध्यक्षता और प्रत्याशी महेन्द्रनाथ यादव की मौजूदगी में रणनीति तय की गई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन धर्म निभाने को प्रस्तुत है और बस्ती सदर से महेन्द्रनाथ यादव की जीत के लिये निष्ठा से प्रयास किये जा रहे हैं।
सपा प्रत्याशी महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के सम्मान और गठबंधन का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। कहा कि सूबे में सपा- कांग्रेस गठबंधन की मजबूत सरकार बनेगी और पुनः अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे जिससे विकास का क्रम कमजोर न पड़ने पाये।
चुनाव तैयारी बैठक में छोटेलाल तिवारी, प्रेमशंकर द्विवेदी, बाबूराम सिंह, जगनरायन आर्य, चन्द्र प्रकाश कन्नौजिया, डा. वी.एच. रिजवी, मानिकराम मिश्र, पी.एन. दूबे, राम बहादुर सिंह, शिवकुमार चौधरी, शिवशंकर चंचल, सपा के सिद्धेश कुमार, अरविन्द सोनकर, शिव्लू पाण्डेय, अयाज अहमद के साथ ही अनेक कांग्रेसजन और सपा के लोग मौजूद रहे।