बस्ती। समाजवादी पार्टी महागठबंधन अपने नीति और कार्यक्रमों के बूते पुनः प्रदेश में मजबूत सरकार बनायेगी। यह दावा सपा के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र ने किया। वे मुण्डेरवा कस्बे में सपा प्रत्याशी महेन्द्रनाथ यादव के कार्यालय उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
सपा प्रत्याशी महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि जिस प्रकार से बस्ती सदर के मतदाताओं का समर्थन मिल रहा है उससे तय है कि पार्टी रेकार्ड मतोें से जीत दर्ज करेगी। युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काम बोल रहा है। कांग्रेस का साथ मिल जाने से साईकिल को और रफ्तार मिल गई है।
पार्टी कार्यालय उद्घाटन के दौरान सिद्धेश कुमार, अरविन्द सोनकर, अयाज अहमद, अमरेन्द्र पाण्डेय ‘शिब्लू, अमानत अली, नियाज अहमद, इमरान अहमद, राम प्रकाश यादव, नियाज अहमद, बेलाल अहमद, पिन्टू शुक्ल, नुरूलहुदा, रजवंत यादव, मो0 शाहिर, सिकन्दरअली, छोटू मिश्र के साथ ही सपा के अनेक नेता, कार्यकर्ता उपस्थि रहे।