NEW DELHI : Engineering College में Admission लेने आई एक लड़की Hotel के Washroom में नहाने गई तो पड़ोस के कमरे में रुका लड़का Mobile से उसका Video बनाने लगा। लड़की ने इसे देख लिया और शोर मचा दिया। शोर मचाते ही लड़के ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे
नई सड़क स्थित होटल SR-INN में एक लड़की अपने पिता के साथ ग्वालियर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने आई हुई थी।
बुधवार की सुबह वह बाथरूम में नहाने गई। नहाते समय उसे अहसास हुआ कि कोई ऊपर वाले एक्जॉस्ट फैन के होल से झांक रहा है।
उसने तुरंत कपड़े पहने और ध्यान से देखा तो एक युवक मोबाइल फोन रिकॉर्डिंग कर रहा था। लड़की ने तुरंत शोर मचाकर अपने पिता को बुला लिया और कई लोग उस कमरे में पहुंच गए, जहां लड़का रुका हुआ था।
लोगों ने वीडियो बनाने वाले लड़के को कमरे से बाहर निकाला और सीधे पुलिस स्टेशन लेकर आ गए। लड़का थाने की हवालात में हैं और इनसे पूछताछ की जा रही है और उसका मोबाइल फोन जप्त कर लिया है।