इलाहाबाद। देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में आज से दो दिन तक संगम नगरी इलाहाबाद का आनंद भवन गुलजार रहेगा। आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ उनकी पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा दिन में करीब एक बजे आनंद भवन पहुंंच जाएंगी। इनके साथ ही पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल गांधी भी दो दिवसीय इलाहाबाद दौरे पर रहेंगे।
स्वराज भवन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत सोनिया गांधी करेंगी। इस आयोजन में दो दिनों तक प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी से कांग्रेसियों में खासा उत्साह है। कांग्रेस नेताओं को उम्मीद है कि प्रियंका के यूपी चुनाव प्रचार की कमान संभालने का औपचारित एलान आनंद भवन से ही किया जा सकता है।
सोनिया गांधी ने अपनी रणनीति की तैयार करने के अपने नेहरु गांधी के पैतृक शहर को चुना है। प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने पूरा गांधी परिवार इलाहाबाद पहुंचेगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा भी संगम नगरी में रहेगी। इस दौरान गांधी परिवार दो दिनों के लिये संगम नगरी में मौजूद रहेगा। जिसको देखते हुये उनके पैतृक आवास आनंद भवन में तैयारियां पूरी कर ली गयी है। गांधी परिवार के इलाहाबाद दौरे को लेकर आनंद भवन स्वराज भवन समेत बाल भवन औऱ कमला नेहरु अस्पताल में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। बहरहाल गांधी परिवार के इस दोरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह को देखने को मिल रहा है। पार्टी नेताओं को पूरी उम्मीद है कि पुरखों के शहर से प्रियंका के यूपी चुनाव के यूपी चुनाव के प्रचार की कमान संभालने का एलान किया जा सकता है। जिसके बाद मिशन 2017 में पार्टी में कार्यकर्ता प्रियंका के नाम के साथ नये जोश से चुनावी मैदान में उतरेंगे।