बस्ती। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव और बस्ती राजा ऐश्वर्यराज सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर उनके मीडिया प्रभारी ने वृद्धा आश्रम में अंग वस्त्र और खाद्य सामग्री वितरण किया और उनके लंबी उम्र की कामना की।
मीडिया प्रभारी मोहम्मद तैय्यब के नेतृत्व में बाईपास स्थित वृद्धा आश्रम में बुजुर्ग महिलाओं से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उनमें अंग वस्त्र और ख़ाद्य सामग्री वितरण किया। बुजुर्ग महिलाओं से राजा अश्वर्यराज सिंह के लंबी उम्र की दुआ करने की गुजारिश भी किया।